eVigyanLab

आज के युग में कंप्यूटर और सुचना प्रौद्योगिकी का एकाकी प्रभुत्व है | इस प्रौद्योगिकी का उपयोग कर छात्र/छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से विज्ञान विषय के अत्यंत ही महत्वपूर्ण प्रयोगों को उनकी समस्त गतिविधियों के साथ सचित्र वर्णन किया जा सकता है | पारंपरिक प्रयोगशाला का उपयोग न करते हुए एक इलेक्ट्रॉनिक प्रयोगशाला का उपयोग कर प्रयोगों को साक्षात विडियो के माध्यम से प्रदर्शित करना “eVigyanLab” कहलाता है | “eVigyanLab” छात्रों को मल्टीमीडिया का उपयोग कर अत्यंत ही सरल, लचीले और संवादात्मक तरीके से विज्ञान विषय के प्रयोग करने में सक्षम बनाता है | यह छात्रों को प्रयोग समझने के अलावा इलेक्ट्रॉनिक और सुचना प्रौद्योगिकी का व्यावहारिक प्रशिक्षण और कौशल प्रदान करने में अत्यंत ही लाभकारी है | पारंपरिक प्रयोगशाला में उपयोग की जाने वाली कई विधियाँ और उपकरण अब कई कारणों से शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूर्ण नहीं कर सकते है | वर्त्तमान में वैज्ञानिक गतिविधियों को समझने एवं सिखने के लिए नवीनतम तकनीकों का सक्रिय उपयोग करने की आवश्यकता है | विज्ञान शिक्षा में सुचना और संचार प्रौद्योगिकों की संभावनाओं से सुगम नवविचारों का उपयोग कर हम सुरक्षित तरीकों से वास्तविक प्रयोगशाला कार्य का अनुसरण कर सकते है |

“eVigyanLab” एक ऐसे ही विचार पर आधारित है जिसमे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षार्थियों को विज्ञान विषय के प्रयोगशाला में किये जाने वाले प्रयोगों को ऑनलाइन सामग्री का उपयोग कर पढाया और समझाया जा सकता है | पारंपरिक प्रयोगशाला में किये जाने वाले इन प्रयोगों को eVigyanLab के माद्यम से वास्तविक समय की घटनाओं को प्रदर्शित कर समझाया जाता है जिससे प्रयोग मात्र सैधान्तिक न लगते हुए वास्तविक दिखता है | अतः प्रयोग को अधिक कुशलता से और अत्यंत ही कम व्यय के साथ किया और समझा जा सकता है |

"eVigyanLab" उन छात्रों को भी उपलब्ध कराई जा सकती है, जिनकी भौतिक प्रयोगशालाओं तक पहुंच नहीं है या जहां उपकरण दुर्लभ या महंगे होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं। इससे उन्हें बेहतर सुसज्जित स्कूलों में छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा करने और डिजिटल विभाजन और भौगोलिक दूरियों को पाटने में मदद मिलती है।"eVigyanLab" से प्रयोगों को कभी भी एवं कहीं भी समझा जा सकता है जिससे भौतिक प्रयोगशाला तक पहुच पाने की बाधाएं स्वतः ही दूर हो जाती है |

eVigyanLab में शामिल हैं -

  • एनसीईआरटी/सीबीएसई और राज्य बोर्ड पाठ्यक्रम के अनुरूप सामग्री।
  • वास्तविक समय प्रयोगात्मक दृष्टिकोण।
  • अत्यंत सरल व्याख्यान और प्रयोगशाला वीडियो।
  • प्रयोग की अवधारणा और समझ।
  • प्रयोग की जानकारी को आसानी से समझने की सहायक। यदि कोई अंतर्दृष्टि / स्पष्टीकरण एक बार में समझ न आयेतो प्रयोग वीडियो को पुनः चला कर समझा जा सकता है एवंअवधारणा स्पष्ट होने तक फिर से सुना जा सकता है।
  • प्रयोग को व्यक्तिगत रूप से समझने में सहायक।

eVigyanLab को लागू करने का मुख्या उद्देश्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान के छात्रों की प्रायोगिक शिक्षण की बाधाओं को दूर करना है। इस महत्वपूर्ण मोड़ पर छात्रों को विज्ञान की बेहतर समझ की आवश्यकता होती है जो उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में प्रोत्साहित कर सकती है और उनकी वैज्ञानिक दृष्टिकोण क्षमताओं का निर्माण कर सकती है।

eVigyanLab को विकसित करने में विज्ञान के विविध क्षेत्रों और विभिन्न प्रयोगों का अध्ययन और उपयोग संयोजित किया गया है। वास्तविक प्रयोगशाला परिदृश्यों को प्रयोगों के लाइव प्रदर्शन के माध्यम से कैप्चर किया गया है और अत्यंत हीआसान भाषा में समझाया गया है ताकि प्रक्रियाओं और प्रयोगशाला उपकरणों पर जानकारी को आत्मसात किया जा सके। विडियो को यथार्थवादी स्थितियों के आधार पर बनाया गया है | वीडियो ग्राफिक सामग्री को आकर्षक बनाया गया है |

इस प्रकार एक वास्तविक प्रयोगशाला वातावरण को फिर से इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से बनाया गया है |